मुंगेर, मार्च 24 -- मंुगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनधि। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मां का यह रूप प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। उन्हें शक्ति,विजय और मातृत्व का प्रतीक माना गया है। उनकी पूजा से शांति, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। पांचवीं पूजा के साथ ही दुर्गा मंदिरों में भीड़ बढ़ने लगी है। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में सोमवार को काफी भीड़ रही। अहले सुबह से लोग शक्तिपीठ पहुंचने लगे। भक्तों के मां चंडिके के जयघोष से शक्तिपीठ गुंजता रहा। बड़ी दुर्गा स्थान, छोटी दुर्गा स्थान सहित विभिन्न पूजा केन्द्रों पर भक्तों की भीड़ रही। शाम में पूजा केन्द्रों पर आरती के लिए महिलाओं की भीड़ रही।पांचवीं पूजा के साथ ही पूजा केन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.