रुडकी, मार्च 5 -- लक्सर। कस्बे व देहात क्षेत्र में प्रेम व एकता की प्रतीक होली का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम और पारंपरिक तौर-तरीके से मनाया गया। बुधवार की सुबह होते ही माहौल में रंगों की खुमारी छाने लगी थी। धीरे-धीरे जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, रंगों की रंगीनियत और भी गहरी होती गयी। बुधवार में दोपहर तक सभी रंग खेलते रहे, तीन बजते-बजते सभी ने नहा धोकर नये परिधान धारण किये और एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने एक दूसरे के घर जाकर गुझिया, मिठाई, चिप्स, पापड़ आदि का जमकर लुत्फ लिया। इस बार होली के पर्व पर चाईनीज पिचकारियों की धूम रही जो बच्चों के मन को खूब भा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.