बिजनौर, जनवरी 27 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर बैराज में सोमवार देर रात एक युवक को उसके साले ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की पत्नी ने भाई सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के मुताबिक शहर कोतवाली के गांव नवलपुर निवासी विशाल उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार ने करीब आठ महीने पहले गांव की ही अनामिका से प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। इसको लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोग नाराज चल रहे थे। विशाल उर्फ कल्लू 17 जनवरी को जानलेवा हमले में जेल से छूट कर आया था। सोमवार की रात विशाल अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान उसका साला विशाल वहां पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विशाल का अपने साले विशाल से विवाद चल रहा था। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.