प्रेम विवाह से नाराज ससुरालीजनों द्वारा हत्या के मामले में सात गिरफ्तार
मथुरा, सितम्बर 24 -- प्रेम विवाह के बाद उपजी पारिवारिक रंजिश में बंटी का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने धौरेरा के जंगल और कुंजनगर से महिला समेत गिरफ्तार सात आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फ्रोंक्स कार, कत्ल में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे तथा मृतक बंटी व उसके घायल भाई शंकर के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि गांव गौसना जमुनापार निवासी शीला देवी ने थाना जैत में तहरीर दी थी कि उनके दो बेटों बंटी और शंकर का अपहरण कर बंधक बना लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो सामने आया कि आरोपियों ने दोनों भाइयों का अपहरण कर चलती गाड़ी में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। इसके बाद बंटी और गंभीर रूप से घायल शंकर को मांट से सुरीर जाने वाले रास्ते पर फेंककर आरोपी भाग गए थे। बंटी की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.