प्रेम विवाह से नाराज व्यक्ति पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप
हरिद्वार, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बुक्कनपुर निवासी शीषपाल ने बताया कि गांव के ही रतन सिंह की पुत्री निकिता ने करीब तीन माह पूर्व अपनी इच्छा से स्वराज निवासी बुक्कनपुर के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रतन सिंह आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है और उसके बच्चों के स्कूल जाते समय भी उन्हें परेशान करता है। पीड़ित के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम करीब छह बजे जब वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ लक्सर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रतन सिंह ने उन्हें रोक लिया और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.