मधुबनी, फरवरी 26 -- लदनियां (मधुबनी)। मधुबनी के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाही पंचायत के मनहरवा टोले में बुधवार देर शाम प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में युवक रंजन सदाय उर्फ छोटू सदाय (21) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रंजन भंगी सदाय का पुत्र था। वह पेशे से मजदूर था। हत्या का आरोप पड़ोस के ही उन लोगों पर लगाया गया है, जिनकी लड़की के साथ उसने प्रेम विवाह किया था। लोगों ने बताया कि करीब दस दिन पहले रंजन सदाय अपने टोले की एक लड़की को लेकर उसकी रजामंदी से नेपाल भाग गया था। दो-चार दिनों के बाद दोनों ने नेपाल में ही शादी कर ली और वहीं रहने लगे। इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को मिली, तो वे इस शादी के सख्त खिलाफ थे। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग नेपाल पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। वहां उन्होंने युवक को भरोसा दिलाया कि वे दोनों की रजामंदी से सामा...