प्रेम विवाह से नाराज रिश्तेदारों पर युवती से मारपीट का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- पीलीभीत। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के थाना सितारगंज क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी निर्मला देवी पत्नी वीरपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी पुत्री मुस्कान ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी जितिन पुत्र गब्बर से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि प्रेम विवाह से जितिन के मामा राजू, महेश, पप्पू और नाना श्यामलाल नाराज थे। जितिन अपनी ननिहाल में रहता है। आरोप है कि करीब एक माह से मुस्कान के साथ मारपीट की जा रही थी। 30 अगस्त को सभी आरोपियों ने एकराय होकर उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी हालत गंभीर हो गई। जितिन की मां मीरा ने रात में मुस्कान को जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया और बताया कि वह सड़क किनारे पड़ी मिली थी। 31 अगस्त की सुबह राजू ने निर्मला को फोन कर सूचना दी। निर्मला पीलीभीत पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.