मुंगेर, मार्च 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रेम विवाह से नाराज मायके पक्ष द्वारा बेटी के ससुराल लौटने पर उसके साथ मारपीट करने तथा नकदी व जेवर छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लखनपुर निवासी पीड़िता तरन्नुम खातून ने तारापुर थाना में अपने पिता मो. सोहैल, मां शकीला बेगम, भाई मो. तनवीर तथा बहनें नाजनी खातून, सिम्मी खातून और जैबुनिया खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में तरन्नुम खातून ने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह से नाराज होकर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने पहुंचे भैंसुर आसिफ, ननद नुजहत और गोतनी आशिका प्रवीण को भी पीटकर घायल कर दिया गया। इस दौरान आरोपितों ने नकदी और पहने हुए जेवरात भी छीन लिए तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है और मारपीट की घटना से उसके पेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.