बरेली, मई 6 -- आंवला। मोहल्ला गंज की एक नवविवाहिता ने अपने ही परिजनों पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।​महिला ने बताया कि उसने गत 30 अगस्त को परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। वह अपने ससुराल में खुश है, उसके माता-पिता को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसके मामा-मामी और भाई विरोध में है, उसे लगातार फोन पर धमकियां दे रहे हैं। एक मई को आरोपियों ने ससुराल में गाली-गलौज की। घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। डर से वह और उसका ससुराल पक्ष दहशत में है। यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह करने के बाद दहेज मांगने का आरोप, नहीं मिलने पर शुरू किया उत्पीड़न विवाहिता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...