बरेली, मार्च 15 -- नवाबगंज। प्रेम विवाह से नाराज युवती से उसके मायकेवालों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटगा योगी गांव की राजकुमारी ने दो माह पहले गांव के ही नरेंद्र कुमार से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह अपने पति के साथ गांव में ही रह रही है। इसी बात से मायके वाले उससे रंजिश मानते हैं। रविवार को वह अपने पति के साथ दवा लेने जा रही थी। रास्ते में उसके मायकेवालों ने उसे घेर लिया और उनकी मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को लात-घूंसों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह दोनों वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.