आरा, दिसम्बर 20 -- -टाउन थाना क्षेत्र में स्थित होटल की शनिवार दोपहर की घटना -गांव के ही लड़के से प्रेम विवाह करने से नाराज थे पिता आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी बेटी की जमकर पिटाई कर दी। शादी स्वीकार करने का झांसा देकर बात करने के बहाने होटल में ले जाकर उसकी पिटाई की गयी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना टाउन थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में शनिवार की दोपहर हुई। जख्मी युवती तरारी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीया है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। युवती ने बताया कि उसका ही गांव के ही राम आशीष सिंह के पुत्र सोनू सिंह से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी साल सितंबर माह में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने पति के घर पर रहती है। कोर्ट मैरिज से संबंधित काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.