हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 13 -- बिहार में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह सनसनीखेज कांड मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां सिवाइपट्टी थाने के बनघारा गांव में रविवार की रात प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने बेटी के सामने ही दामाद आयुष कुमार (27) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद के घर में घुसकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी घर के पीछे से अंदर घुसे थे। उस समय घर में आयुष की पत्नी और बूढ़ी मां ही थी। मां के साथ भी मारपीट की गई। मृतक की पत्नी तन्नू कुमारी (25) के बयान पर पुलिस ने आयुष के ससुर बनघारा निवासी प्रेम कुमार और साला अभिषेक कुमार को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि तन्नू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तन्नू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.