लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- कोतवाली सदर क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने अपने दामाद को रास्ते में रोक कर गोली चला दी। जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के गांव अमकोटवा निवासी योगेश वर्मा ने बताया कि उसने करीब 10 माह पहले एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी बात से उसके सुसराली नाराज है। शुक्रवार की शाम वह बाइक से बनवारीपुर के पास से गुजर रहा था। तभी उसके ससुर कृष्ण गोपाल रस्तोगी अपने बेटे रवि रस्तोगी के साथ स्कूटी से पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कृष्ण गोपाल रस्तोगी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि गोली उसे नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.