गोड्डा, मार्च 20 -- गोड्डा। गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवंधा गांव में पारिवारिक और सामाजिक तनाव की एक गंभीर घटना गुरुवार को सामने आई । बता दे की बेटे के प्रेम विवाह से उपजे विवाद और उसके बाद मिल रही लगातार धमकियों से मानसिक रूप से टूट चुके एक पिता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान देवंधा गांव निवासी श्याम महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्याम महतो के बेटे ने कुछ दिन पूर्व गांव के ही पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस घटना के बाद गांव में सामाजिक स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों परिवारों के बीच संबंध बिगड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.