गिरडीह, जून 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी तट राजदह धाम में मंगलवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जिस पर पूरे क्षेत्र में चर्चा है। यह भी पढ़ें- शादी के एक सप्ताह पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, पिता ने किया श्राद्धपिता का निर्णय कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से आहत पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर सामाजिक रूप से उससे संबंध विच्छेद की घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी।सोशल मीडिया पर वीडियो बाद में दोनों ने विवाह कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। बताया जाता है कि युवक और युवती रिश्ते में फुआ-भतीजा लगता है, जिसके कारण परिवार और गांव समाज में इस विवाह को लेकर नाराजगी ...