रांची, अप्रैल 13 -- रांची। हत्या मामले में आरोपी मंगा मुंडा उर्फ शिवनाथ मुंडा को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात खारिज कर दी। आरोपी 18 जनवरी से न्यायिक हिरासत में है। मामले में आरोप है कि आरोपी ने शादी के विवाद में सूचक की मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर सिर की चोट बताया गया है। घटना को लेकर तमाड़ थाना कांड संख्या 06/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। यह भी पढ़ें- जमीन फर्जीवाड़ा केस में अशोक नायक को जमानत नहीं गंभीर आरोपों को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- आर्म्स केस के आरोपी राहुल कुजूर को 29 महीने बाद मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस...