बक्सर, मई 28 -- पेज पांच की लीड ---- कार्रवाई बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिवार के लोग उसे बंधक बना कर रहे थे प्रताड़ित, पिछले फरवरी माह में कोर्ट मैरेज कर लिया था सामाजिक रुप से शादी कराने के बहाने बुलाकर प्रेमी को पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस से युवती के परिजनों ने की हाथापाई 10 दिनों से युवती को घर में बंधक बनाकर रखा गया था फोटो संख्या- 06, कैप्सन- गुरुवार को मारपीट के बाद भोजपुर थाने में गिरफ्तार पति पत्नी। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रेम विवाह से नाराज हो बेटी और उसके प्रेमी के साथ मारपीट करने के आरोप में युवती के मां-बाप और तीन भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इन लोगों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक परिजन बेटी को पिछले दस दिनों से घर में बंद कर कथित रूप से प्रताड़ित कर रह...