प्रेम विवाह के बाद विवाहिता को ससुरालियों ने किया प्रताड़ित
पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री को थाना क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी शुभम पुत्र अशोक शर्मा ने अपने छल कपट कर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि जबरन उसके अश्लील फोटो खींच लिए। आरोपी पुत्री का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। पंचायत होने के बाद शुभम ने पुत्री के साथ 25 अप्रैल 2026 को विवाह कर लिया। आरोप है कि विवाह के कुछसमय बाद पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग पुत्री को परेशान करने लगे। उससे दहेज में 40 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.