मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार को घर से भाग कर शिव मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद अधिवक्ता के साथ युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपने परिवार वालों से जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी ने बिलारी एसएचओ को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी हिन्दू युवक प्राइवेट जॉब करता है। उसका गांव में ही रहने वाली मुस्लिम युवती से बीते चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं, जिसके चलते शादी में अड़चन आने लगी। शुक्रवार सुबह युवक और युवती घर से भाग निकले और बिलारी के एक शिव मंदिर में जाकर युवक ने युवती के मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ शादी कर ली। बाद में अधिवकता के साथ दोनों एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। युवती ने एसएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.