प्रेम विवाह के बाद महिला की हत्या, चिता से शव निकाला
नोएडा, मई 8 -- दादरी, संवाददाता। घोड़ी बछेड़ा गांव में गुरुवार को रुपये के लेनदेन में महिला और उसके पति में विवाद हो गया। इसके बाद नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने लगे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने चिता से शव को बाहर निकाला। महिला ने प्रेम विवाह किया था। सेक्टर ज्यू निवासी मोनिका नागर ने घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से 16 फरवरी को कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मोनिका और अनुज के पिता ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाते हैं। इस कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। यह भी पढ़ें- नोएडा में नवविवाहिता के शव को जलती चिता से उठा ले गई पुलिस, अंतिम संस्कार के बीच हड़कंप मोनिका और अनुज ने शादी का प्रस्ताव रखा। पहले दोनों परिवारों के लोग शादी के लिए सहमत नहीं थे, मगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.