प्रेम विवाह के बाद परिवार को मिली जान से मारने की धमकी एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के रसदा गांव निवासी विनोद करमाली ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र दीपक करमाली ने 29 अप्रैल 2026 को आरोही कुमारी के साथ जिला निबंधन कार्यालय में विवाह किया था। वर्तमान में दोनों जिले से बाहर रह रहे हैं। आरोप है कि विवाह की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को आरोही कुमारी के भाई विकास मुंडा, गणेश मुंडा सहित 25-30 लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। आवेदन में कहा गया है कि आरोपितों ने धारदार हथियार दिखाकर आरोही को घर वापस भेजने तथा ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार और उनके पुत्र दीपक करमाली को जान से मारने की धमकी दी। विनोद करमाली ने कहा कि घटना के बाद उनका परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.