प्रेम विवाह के बाद पति की हत्या के आरोप से पत्नी बरी
रांची, जुलाई 13 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने सोमवार को पांच साल पुराने पति की हत्या के आरोप में ट्रायल का सामना कर रही पूजा कुमारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। उस पर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार से प्रेम विवाह करने और 10 मार्च 2021 को कुएं में धक्का देकर हत्या करने का आरोप था। इस घटना को लेकर परिवार ने जगन्नापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मृतक विकास ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध पूजा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद विकास के परिजन पूजा को स्वीकार नहीं करते थे और उस पर विकास को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पूजा को आशंका थी कि परिवार के दबाव में विकास दूसरी शादी कर सकता है। 10 मार्च 2021 विकास कुमार पुंदाग के टंगरा टोली स्थित पूजा के घर गया था। घर के पीछे कुएं के पास दोनों के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.