कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित ध्वजाधारीधाम परिसर में मंगलवार को प्रेम विवाह के बाद पंचायत के दौरान जमकर हंगामा हो गया। लड़की के परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन और लड़के के परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर गिरिडीह जिले के राजधनवार निवासी मनीष गिरी ने बताया कि कोडरमा के बेकोबार निवासी नंदिनी कुमारी के साथ उनका पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर मामला पहले थाना तक भी पहुंचा था, जहां से पंचायत के माध्यम से समाधान करने की सलाह दी गई थी।पंचायत में लड़की के परिजनों ने उससे सभी रिश्ते तोड़ने की बात कही थी। इसके बाद पंचायत के निर्णय के अनुसार, मंगलवार की सुबह ...