प्रेम विवाह के बाद धोखाधड़ी और 20 लाख रुपये की मांग का आरोप
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी और रुपये मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित हिमांशु शर्मा ने आरोप लगाया है कि महिला ने स्वयं को अविवाहित बताकर उससे प्रेम विवाह किया और बाद में करोड़ों की संपत्ति तथा नगदी की मांग करने लगी। हिमांशु ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि उसकी मुलाकात मार्च 2024 में कानपुर निवासी निधि शर्मा से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 10 अप्रैल 2024 को नोएडा के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। आरोप है कि निधि ने शपथपत्र देकर स्वयं को अविवाहित बताया था। शादी के कुछ दिनों बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह शराब के नशे में रहती थी। जून 2024 में निधि ने हिमांशु से चल-अचल संपत्ति और 20 लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.