मुंगेर, जून 1 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के बंगलवा मुशहरी गांव में प्रेम विवाह को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में प्रेमी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नीरज मांझी, पंकज मांझी एवं धीरज कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कराया जा रहा है। घायल नीरज मांझी ने बताया कि, गांव के ही चंदन मांझी की पुत्री करिश्मा कुमारी के साथ उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। बीते 26 मई को दोनों ने वरूणा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद से युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। नीरज ने आरोप लगाया कि, सोमवार को लड़की के पिता शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो उसके ...