धनबाद, मार्च 9 -- कतरास के तिलाटांड़ स्थित महिला एवं बाल संरक्षण थाना बाघमारा में महुदा निवासी स्व. अवधेश सिंह की पुत्री मुस्कान सिंह (20) ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घर में प्रवेश नहीं करने देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसने हीरापुर (धनबाद) निवासी सूरज कुमार साहु का पुत्र सागर कुमार साहू (28) के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। विवाह के समय पति ने उसे अपने घर पर परिवार के साथ रखने का भरोसा दिया था, लेकिन शादी के बाद उसे अपने घर ले जाने के बजाय अलग किराए के मकान में रख रहा है। महिला का आरोप है कि जब उसने पति से घर ले जाने की बात कही तो पति द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पीड़िता ने यह भी बताया कि व...