इटावा औरैया, जुलाई 2 -- भरथना। मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम भारापुर निवासी सरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पांच वर्ष पहले उसने नगला आशाराम निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। करीब आठ माह से पत्नी मायके में रह रही थी। आरोप है कि 30 जून को पत्नी के बुलाने पर वह ससुराल पहुंचा, जहां ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उससे जबरन वीडियो बनवाकर पत्नी से अलग रहने की बात कहलवाई गई। साथ ही 11 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कान की बाली और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का मामला दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...