प्रेम विवाह के दो माह बाद ही दंपति में विवाद
महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने पति, ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत लेकर वह बुधवार को पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की।पीड़िता के अनुसार गांव के ही एक युवक से उसका कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से गत 6 मार्च को विवाह संपन्न कराया गया। युवती का आरोप है कि विवाह के करीब एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने आरोप लगाया कि पति ने गला दबाकर जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.