प्रेम विवाह के दस दिन बाद युवती की मौत
आजमगढ़, जून 29 -- महराजगंज (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। हूंसेपुर भरौली गांव में प्रेम विवाह के महज 10 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कपिराह (अभईपुर) गांव निवासी देवतादीन की 21 वर्षीय पुत्री रोली की इंस्टाग्राम पर हूंसेपुर भरौली गांव निवासी काजल पुत्री सुभाष से दोस्ती हुई थी। इसी दौरान काजल के भाई मनोज से भी रोली की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे, लेकिन परिजनों के दबाव के बाद वापस लौट आए। इसके बाद रोली अपने मायके चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.