फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- कायमगंज, संवाददाता । नगर के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रामू वाल्मीकि की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां धन देवी ने पुलिस को दी तहरी...