शामली, जुलाई 18 -- दुकान पर काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग के चलते अंतर्रजातीय प्रेम विवाह करने के करीब छह माह बाद विवाहिता की संदिग्ध पस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। परिजनों ने पति व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गयी है। शहर के माजरा रोड निवासी ई-रिक्शा चालक किरण की 22 वर्षीय बेटी पूजा एक स्थानीय कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करती थी। बताया जाता है कि वहां पर कार्य करने वाले युवक अक्षय पुत्र पप्पू से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों अलग अलग जाति के होने के कारण परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया था, लेकिन करीब पांच माह पूर्व दोनों कोर्ट मैरिज कर शादी कर ली थी। इसके बाद वह ससुराल पति के साथ रह रही थी...