प्रेम विवाह के एक माह बाद दहेज की मांग
गोरखपुर, अगस्त 21 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने प्रेम विवाह के करीब एक माह बाद ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शास्त्री नगर, नकहा नंबर-1 निवासी युवक से नौ जुलाई 2026 को बुढ़िया माई मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, शादी के करीब एक महीने तक ससुराल में सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि पति, ससुर, दो ननद और देवर आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.