प्रेम विवाह के एक महीने बाद ही नवविवाहिता ने लगाया फंदा, इलाज के दौरान मौत
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता।शामपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज एक महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में महीने भर पहले शहनाई की गूंज थी, वहां अब सिर्फ मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, फूल कुमारी ने बीते 11 मई को अपने ही गांव के संजय कुमार दास के साथ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी के बाद कुछ दिनों तक बाहर रहने के बाद 26 मई को वापस गांव लौटे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। घटना के दिन भी फूल कुमारी ने घर की मरम्मत कराने की सामान्य बात कही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद वह घर के अंदर फंदे से लटकी पाई गई。
इलाज के दौरान तोड़ा दम: परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.