छपरा, जून 23 -- मांझी। प्रेम विवाह के कारण एक परिवार बिखर गया। धर्मपुरा गांव के श्रवण पाठक को उनके नेत्रहीन पिता गौतम पाठक ने घर में घुसने से रोक दिया और बेदखल करने की चेतावनी दी। मामला सोमवार का है। छत्तीसगढ़ में मजदूरी कर रहे श्रवण पाठक अपनी पत्नी नीतू देवी और दो बच्चों तीन साल के प्रियांशु और तीन महीने के कान्हा के साथ घर लौटे थे। जैसे ही वे धर्मपुरा स्थित अपने घर पहुंचे कि उनके पिता गौतम पाठक ने उन्हें खदेड़ दिया। श्रवण ने अपनी बड़ी बहनों व भाइयों प्रदीप व दिलीप से बीच-बचाव की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप आखिरकार श्रवण पत्नी-बच्चों समेत दाउदपुर थाना पहुंचा और पुलिस से घर में दाखिल कराने की मांग की। गांव के लोग बताते हैं कि श्रवण का प्रेम प्रसंग 2014 में जैतपुर निवासी सवलिया...