प्रेम विवाह की रंजिश में घर में घुसकर हमला
रुडकी, जून 2 -- मंगलौर, संवाददाता। मोहल्ला मिर्दगान में प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला और उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शाइस्ता ने बताया कि उनकी बेटी सानिया ने असलम से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर असलम परिवार से रंजिश रखता था। 30 मई की शाम असलम ने पहले शाइस्ता के देवर शेरखान के साथ गाली-गलौज की। इसके कुछ देर बाद वह अपने साथ कई लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.