शामली, अगस्त 2 -- शामली। सावन माह की कांवड़ यात्रा में आस्था से जुड़ी कई भावुक कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी हरियाणा के हिसार निवासी एक नवविवाहित दंपति की है, जिन्होंने प्रेम विवाह की मन्नत पूरी होने पर पहली बार भोलेनाथ की कांवड़ उठाई। हरियाणा के हिसार निवासी मुकेश और उनकी पत्नी सोनिया कांवड़ लेकर शामली से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। बातचीत के दौरान दंपति ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन अलग-अलग जाति से होने के कारण परिवार के लोग उनके विवाह के लिए तैयार नहीं थे। काफी समय तक प्रयास करने के बावजूद जब बात नहीं बनी तो दोनों ने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी कि यदि उनका विवाह हो गया तो वे कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- मन्नत पूरी होने पर पति-पत्नी समेत परिवार ने उठाई कांवड़ दंपति ने बताया ...