बागपत, मार्च 3 -- खेकड़ा। कस्बे की एक युवती को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कस्बे की एक युवती ने 30 मई 2025 को मुजफ्फरनगर जिले के बहादुरपुर गांव के युवक अजय के साथ प्रेम विवाह किया था। तब तो ससुरालयों ने उसे स्वीकार कर लिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने उसे पिटाई कर घर से निकाल दिया। मायके में आने के बाद उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसमें पति, ससुर, सास और देवरो को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए गए, तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...