मेरठ, अप्रैल 5 -- टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना की रहने वाली एक विवाहिता ने अपनी ही मां और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है, उसकी मां उसे जबरन पति से अलग कर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता नैना ने बताया कि उसका विवाह 11 अगस्त को विशेष निवासी मलियाना के साथ हिंदू रीति-रिवाज से उसकी मर्जी से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी मां राखी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और लगातार उसे पति से अलग होने का दबाव बना रही थी। नैना का कहना है कि उसके पति और ससुराल पक्ष ने कभी भी उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट, उत्पीड़न या दहेज की मांग नहीं की। पीड़िता 24 फरवरी को उसकी मां, चाचा सागर, चाची और बहन उसे ससुराल से अपने घर ले गए थे। इसके बाद 28 फरवरी को जब उसका पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.