अमरोहा, अप्रैल 30 -- प्रेम विवाह करने वाली बहन के ससुर को घेरने के बाद युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। धक्का देते हुए सड़क पर गिराने के बाद लोहे की रॉड में लगी चकरी से ताबड़तोड़ वार किए। अधमरा करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सरेराह बेदर्दी से की गई पिटाई का 24 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। घायल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। यह भी पढ़ें- हथौड़ा कांड : दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सिर मुंडवाकर निकाली परेड वहीं, घायल की हालत नाजुक बनी है। बुधवार शाम की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर मार्ग की है। मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी...