महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया क्षेत्र के ग्राम अरनहवा टोला झनझनपुर निवासी दीपू चौरसिया ने प्रेम विवाह करने पर ताना मारने का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर दीपू ने बताया कि उसका प्रेम विवाह हुआ है। इसको लेकर झनझनपुर के चार लोग उसे ताना मारते हैं और खरी-खोटी सुनाते हैं। इससे विवाद होता है। बीते 13 सितंबर को कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामले में समझौता हुआ। बताया कि इसी रंजिश को लेकर गुरुवार को उसकी दुकान पर आरोपी आए और गाली देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस मामले में एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्जुन, भीम, शिव व शर्मा साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में जरूरी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.