मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- प्रेमी से बात न करने देने पर आरोपी माना अपनी भाभी से इस कदर नफरत करने लगी कि वह उसके बच्चों को भी नफरत की नजर से देखने लगी। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम देने की योजना तैयार की। अपने परिवार के एक युवक से नींद की गोलियां मंगाई और पूरे परिवार को खाने में नींद की गोलिया मिलाकर खिला दी। गहरी नींद में सो जाने पर रात्रि में 12 से 2 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना कि आरोपी माना का पिछले दो साल से गांव में पड़ोस रहने वाले आदिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्तमान में आदिल चेन्नई में रहकर नौकरी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व उसकी भाभी फिरदौस ने मोबाइल पर प्रेमी से बात करते हुए देख लिया। उसने आरोपी माना को प्रेमी से बात करने पर पति इमरान को बताने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी पर उसकी भाभी ने घर से निकलने...