प्रेम में पागल युवक, प्रेमिका को बुलाने की जिद में चढ़ा बिजली टावर पर
बक्सर, जून 17 -- हिरासत बिजली कटते ही युवक टावर के सबसे ऊपर हिस्से पर चढ़ गया 03 घंटे की मशक्कत के बाद युवती के बुलाए जाने पर नीचे उतरा फोटो संख्या- 09, कैप्सन- बुधवार को बासुदेवा के आथर गांव बधार में बिजली के टावर पर चढ़ा युवक व जुटी भीड़। नावानगर, एक संवाददाता। प्रेम में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका का प्यार पाने के लिए बुधवार को 4 लाख 40 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया।
घटना का विवरण इस घटना को लेकर इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना बासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर गांव के बधार की है। टावर पर चढ़े युवक को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
प्रेमिका को बुलाने की जिद जिसके बाद युवक की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया गया। प्रेमिका को बुलाने को जिद पर अड़ा युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.