हापुड़, फरवरी 25 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पीछे खून से लथपथ मिली छात्रा के मामले की वारदात में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा का थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी की बात करने पर युवती का प्रेमी से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर प्रेमिका ने स्वयं धारदार ब्लैड से अपना गला व हाथ काट लिया था। मंगलवार दोपहर कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पीछे एक छात्रा के लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने बाबूगढ़ पुलिस को दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और छात्रा को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दी थी। ज...