नई दिल्ली, मार्च 10 -- Anupama Serial, Things Changed after Leap: अनुपमा सीरियल एक बार फिर दर्शकों को नए सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। प्रार्थना की अचानक हुई मौत ने शाह और कोठारी परिवार को तोड़कर रख दिया है, लेकिन अब कहानी एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। मंगलवार के एपिसोड में सीरियल का नया चैप्टर शुरू किया गया जिसमें काफी कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। इस लीप के साथ ही अनुपमा की जिंदगी की गोवा में नई शुरुआत हो चुकी है। वह अपने पुराने जख्मों और यादों को समेटकर नई जर्नी शुरू कर चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि लीप के बाद शो की कहानी में कौन सी चीजें बदल चुकी हैं।बिजनेस संभालता दिखेगा प्रेम, पराग ने लिया खुद पर इल्जाम लीप के बाद प्रेम और राही की जिंदगी में भी बड़े बदलाव आए हैं। एक साल बाद प्रेम एक रेस्टोरेंट चलाता हुआ नजर आएगा और इस काम में प्रेरणा...