मेरठ, जुलाई 1 -- लोहियानगर के रसूलनगर में मंगलवार दोपहर घर के अंदर हॉरर किलिंग की वारदात अंजाम दी गई। छोटे भाई ने बड़ी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उसकी दुप्पटे से गला दबाकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद लाश को स्टोर रूम में ही छोड़कर आरोपी खुद थाने पहुंचा और हत्या का खुलासा किया। बताया कि बहन बहुत बदनामी करा रही थी, इसलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से लाश बरामद की। वहीं, परिवार के बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लोहियानगर के रसूलनगर निवासी सलीमुद्दीन दिल्ली रोड पर एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में काम करते है। सलीमुद्दीन मंगलवार को ड्यूटी पर थे और दोपहर के समय घर पर बाकी परिवार मौजूद था। सलीमुद्दीन की बड़ी बेटी इलमा का करीब दो साल पहले प्रेम प्रसंग गुलफाम निवासी श्यामनगर से था। इसकी जानकारी होने और बिरादरी में बात ...