प्रेम प्रसंग से नाराज बहन का हत्यारोपी भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर
शामली, अगस्त 2 -- शामली। प्रेम प्रसंग के चलते रिश्ता टूटने से नाराज होकर बहन की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी भाई एवं अन्य अरोपियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के आरोप में पिता को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन मुख्य आरोपी एवं अन्य परिजन फरार है। 29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली में युवती गरिमा की हत्या के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने से होना सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि गरिमा का करीब आठ वर्ष से हिमांशु नाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.