मेरठ, मई 16 -- दौराला के रुहासा गांव निवासी मीट व्यापारी ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर शुक्रवार सुबह उस पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवती पिता से भिड़ गई और बाहर गली में भाग निकली। लहुलुहान युवती को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बचाया और पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल युवती को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने जानकारी लेते हुए आरोपी को दबोच लिया। युवती की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। रुहासा निवासी अल्ताफ मीट व्यापारी है। परिवार में पत्नी और चार बेटियां माही, तैय्यबा, सोबिया, सोफिया और बेटा अलतमस है। उसकी 18 वर्षीय तैय्यबा का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर अल्ताफ नाराज था। अल्ताफ ने शुक्रवार सुबह चारपाई पर सो रही बेटी तैय्यबा की छाती में चाकू घोंप दिया। अचानक हुए हमले...