फतेहपुर, मार्च 16 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से आहत एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम युवक लाइट ठीक करने के बहाने किशोरी के घर पहुंचा था। उस समय उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर परिजनों को सूचना दी। युवक ने घर में खुद को बंद देख डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और कमरा खुलवा कर युवक को थाने ले गई। घटना के बाद से किशोरी आहत थी। सोमवार सुबह परिजन खेतों में कटाई करने चले गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.