चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग गांव में शुक्रवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोमरा लोहार की पुत्री अंशु लोहार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अंशु लोहार तमिलनाडु में कपड़ा सिलाई का काम करती थी। वहीं देवघर का एक युवक भी मजदूरी करता था। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे। कुछ समय पूर्व युवती अपने घर गुवा लौटी थी और प्रतिदिन फोन पर युवक से बातचीत करती थी। परिजनों के अनुसार इस बात की जानकारी उसकी मां को हो गई थी। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद युवती नहीं मानी। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां स्नान के लिए नदी गई हुई थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.