लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ,संवाददाता। गोमतीनगर के विकासखंड-5 निवासी होटल मैनेजमेंट के छात्र चंदन चौरसिया (21) ने गुरुवार सुबह खुदकुशी कर ली।इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मूलरूप से देवरिया के तरकुला गांव निवासी चंदन कुछ समय से विकासखंड-5 स्थित हरिराम वर्मा के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जांच में सामने आया कि चंदन का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों पहले एक साथ रहते थे। बाद में अलग-अलग रहने लगे। युवती की किसी और से बात करने लगी थी। इस बात को लेकर छात्र काफी परेशान रहता था। छात्र ने इस बात की जानकारी अपने मकान मालिक को भी बताई थी। गुरुवार सुबह चंदन कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला था। फिर वह घर लौट आया। कुछ देर बाद मकान मालिक किसी काम से चंदन के कमरे में गए। तो वहां देखा कि चंदन का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से ...